Advertisement

फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी सोनाली के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। एक्टर ने मंदिर के गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया।

 

Advertisement

देश में बढ़ रहे कोरोना के खतरे को लेकर सोनू ने कहा कि, नंबर वही है, मैं कल भी लोगों के लिए खड़ा था, आगे भी तैयार रहूंगा। उन्होंने सभी को कोरोना से सतर्क रहने की सलाह दी।

सोनू उज्जैन में रहने वाले दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे अथर्व से मिले। पिता पवन पंवार और उनकी पत्नी भावना ने बेटे के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की बात साझा की। सोनू ने तत्काल मुंबई स्थित टीम से बात की।

Advertisement

डॉक्टर की टीम से इलाज और इंजेक्शन के हर संभव मदद का एलान भी कर दिया। सोनू ने कहा भगवान महाकाल ने बच्चे अथर्व की मदद के लिए मुझे बुलाया था। शायद भगवान की यही इच्छा थी। बेस्ट डॉक्टर से बच्चे का इलाज करवाएंगे। इसके बाद सूद उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

 

Advertisement

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें