Advertisement

बच्चों को मोबाइल की लत से बचाएगा ‘कान्हा’ एआई

कोरोवर एआई ने कान्हा एआई समिट में लॉन्च किया है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जो बच्चों के साथ 14 भाषाओं में संवाद करने में सक्षम है…

नईदिल्ली, एजेंसी। एआई से संचालित एक ऐसी डिवाइस को विकसित किया जा रहा है जो बच्चों में मोबाइल फोन, टेलीविजन और इंटरनेट की लत को छुड़ाने में सक्षम है। कोरोवर एआई ने कान्हा एआई समिट में लॉन्च किया है जो बच्चों के साथ 14 भाषाओं में संवाद करने में सक्षम है।

Advertisement

यह डिवाइस बच्चों को धार्मिक संस्कृति से जोडऩे का माध्यम है। कंपनी का कहना है कि मेड-इन-इंडिया डिवाइस तीन हजार रुपए में उपलब्ध है, जो भविष्य में बच्चों के काफी लोकप्रिय हो सकती है।

डाटा सुरक्षा को लेकर चिंता

Advertisement

एआई के बढ़ते उपयोग के बाद लोगों को अपने डाटा की चिंता है। इसी को देखे हुए एआई समिट में शामिल कई दिग्गज कंपनियां डाटा सुरक्षा के साथ बेहतर एआई सुविधा देने की गारंटी देती हैं और जरूरत के हिसाब से एआई मॉडल तैयार करती हैं। समिट में शामिल बैंगलुरु स्थित कोरोवर एआई स्टार्टअप ने इंटरैक्टिव डिजिटल ह्यूमन सिस्टम पेश किया जो वर्चुअल इंसान की तरह काम करता है। यह लोगों से बात करता है और जवाब देता है। कंपनी के संस्थापक अंकुश सभरवाल कहा कि इसे संस्थान की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जा सकता है।

स्वदेशी एप से रास्तों की सटीक जानकारी

एआई समिट में मैपमाईइंडिया कंपनी द्वारा भी अपनी सेवाओं को प्रदर्शित किया गया है। कंपनी का कहना है कि उनका मैप बाकी एप की तुलना में ज्यादा सटीक जानकारी देता है। क्योंकि यह एआई आधारित ऑपरेटिव सिस्टम पर काम करता है। यह सेल्फ, स्मार्ट और स्वेदशी है। कंपनी का दावा है कि हम लोग किसी भी सड़क के वीडियो को बेहतर रेजोल्यूशन पर कवर करते हैं। कंपनी ने अपनी कार भी समिट में पेश की है जिसमें सात कैमरे लगे हैं। हाई रेजोल्यूशन कैप्चर होने के कारण मैप में बेहतर क्वालिटी दिखती है, जिससे ड्राइवर को सड़क की वास्तविक स्थिति का पता चलता है।

Related Articles

Write a review