Advertisement

भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक पर्व 25 को

दिगंबर जैन जिनालयों में सुबह भगवान को चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाडु…

Advertisement

उज्जैन। दिगंबर जैन संतो और मुनिगणों ने अमावस्या को लेकर चल रहे असमंजस का निराकरण कर दिया है। भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक पर्व 24 को नहीं 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन सुबह के समय भगवान को निर्वाण लाडु अर्पित होगा।

पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की शुरुआत होने वाली है। दिगंबर जैन समाज में भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक पर्व (निर्वाण दिवस) 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिगंबर जैन समाज अनिल गंगवाल ने बताया कि जैन समाज में दीपावली पर्व पर भगवान महावीर स्वामी जी का निर्वाण दिवस (मोक्ष कल्याणक) पर्व मनाया जाता है। इस साल तिथि के घट-बढ़ की वजह से अमावस्या 24 अक्टूबर को दोपहर बाद लगेगी।

Advertisement

इस सम्बंध में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि 108 सुधासागर महाराज ने समस्त समाजजन को समझाया कि भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। उसके बाद फिर शाम को गौतम गणधर को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। अमावस्या के दिन ही सुबह के समय भगवान को निर्वाण लाडु अर्पित होगा।

जैन समाजजन 25 अक्टूबर को सुबह भगवान महावीर स्वामीजी का मोक्ष कल्याणक पर्व मनायेंगे। फिर निर्वाण लाडु चढ़ाया जाएगा। इसलिए शहर के सभी दिगंबर जैन मंदिर में 25 अक्टूबर को सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा होगी। पूजन और निर्वाण कांड पाठ पढऩे के बाद भगवान को निर्वाण लाडु चढ़ाया जाएगा। महापर्व के लिए सभी दिगंबर जैन मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें