भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी डोमिनिका में पकड़ा गया है। एंटीगुआ मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 62 साल का चौकसी डोमिनिका से क्यूबा भागने की फिराक में था, उसी दौरान उसे CID ने दबोच लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक, वह बोट के जरिए डोमिनिका पहुंचा था। एंटीगुआ ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसके बाद डोमिनिका पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकसी को कानूनी प्रक्रिया के तहत अब एंटीगुआ पुलिस को सौंपा जाएगा।
Advertisement









