भीषण सड़क हादसा, 27 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

चीन: चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. चीन के संदू काउंटी में एक एक्सप्रेस-वे पर एक बस पलट गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 27 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस ने कहा कि बस में 47 लोग सवार थे। गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग शहर के दक्षिण-पूर्व में संदू काउंटी में आज एक बस पलट गई, जिसमें सवार 47 लोगों में से 27 की मौत हो गई और 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement









