Advertisement

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सात नए न्यायाधीशों ने ग्रहण किया पदभार

भोपाल । मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को सात नए न्यायाधीश मिल गए हैं। प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने सोमवार को सीजे कोर्ट में आयोजित साधारण समारोह में नए सातों न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसके साथ ही सातों ने पदभार संभाल लिया है।

 

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता, स्टेट बार चेयरमैन, हाई कोर्ट एवं एडवोकेट्स बार अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट्स कौंसिल अध्यक्ष, डिप्टी सालिसिटर जनरल व मुख्य न्यायाधीश ने नए न्यायाधीशों का व्यक्तित्व-कृतित्व रेखांकित किया। सातों ने अपने संबोधन में अपनी प्रगति के सूत्र बताए। इस दौरान सभी न्यायाधीश मंचासीन रहे।

जिन नवागत न्यायाधीशों को शपथ ग्रहण कराई गई, उनमें न्यायमूर्ति विनय सराफ, विवेक जैन, राजेन्द्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा और गजेंद्र सिंह शामिल हैं। सात नए न्यायाधीश मिलने के बाद मप्र हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ गई है। यहां जजों के कुल स्वीकृत 53 पद हैं, जिन पर मात्र 34 जज कार्यरत थे। सात नए जजों के आने से इनकी संख्या 41 हो गई। इसके बाद भी अभी 12 पद खाली हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद कानून मंत्रालय दो दिन पहले ही यानी बीते शनिवार को मप्र हाई कोर्ट में सात नए जजों के नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की थी। इनमें पांच वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति कर उन्हें हाई कोर्ट का जज बनाया गया है, वहीं दो अधिवक्ताओं को भी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें