Advertisement

महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 73.50 रुपए बढ़े

Advertisement

राहत…14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया

नईदिल्ली। अगस्त महीने के पहले दिन आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। देश की सबसे बड़ी पैट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 73.50 रुपए बढ़ा दिए हैं। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

1 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल घरेलू सिलेंडर के दाम 138.50 रुपए बढ़ा है। दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को रुक्कत्र सिलेंडर का दाम 694 रुपए था। जो अब 834.50 रुपए का मिल रहा है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का दाम बिना बदलाव के 834.50 रुपए, कोलकाता में 861 रुपए, मुंबई में 834.50 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें