Advertisement

महाशिवरात्रि: तैयारियों में जुटा प्रशासन

6 फरवरी से शुरू होगा शिव नवरात्रि, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि और महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पर्व के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, ऐसे में मंदिर प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुट गया है। बुधवार सुबह श्री महाकाल मंदिर समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्री महाकाल लोक स्थित कंट्रोल रूम में बैठक हुई।

इस दौरान श्रद्धालुओं को आसानी और जल्दी से दर्शन हो सकें, इस पर विशेष फोकस रहा। इसके अलावा वीवीआईपी सहित मीडियाकर्मी एवं अन्य लोग किस समय में दर्शन करेंगे, यह भी तय किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, जूता-चप्पल स्टैंड, पीने का पानी सहित अन्य जरूरी व्यवस्था जुटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा, प्रशासक प्रथम कौशिश, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में बाद कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी कर्कराज पार्किंग के निरीक्षण के रवाना हो गए।

Advertisement

6 फरवरी से उत्सव की शुरुआत
श्री महाकालेश्वर मंदिर 6 फरवरी से शिव नवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महादेव का पूजन कर हल्दी अर्पित की जाएगी। मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मण रूद्राभिषेक और एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ करेंगे। इस दौरान बाबा महाकाल रोज नए स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर 44 घंटे तक लगातार बाबा महाकाल के दर्शन होंगे। 16 फरवरी को सुबह सेहरा दर्शन और दोपहर 12 बजे भस्मार्ती होगी। साल में केवल एक ही दिन दोपहर में भस्मार्ती होती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें