Advertisement

माधव सेवा न्यास में आयोजन, थैलीसीमिया पीडि़तों की मदद के लिए 50 यूनिट रक्तदान

उज्जैन। थैलीसीमिया पीडि़तों की मदद के लिए माधव सेवा न्यास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान पचास यूनिट रक्तदान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए न्यास के अध्यक्ष विजय केवलिया ने बताया कि माधव सेवा न्यास साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। एक शिविर 9 जून और दूसरा शिविर दिसंबर में लगाया जाता है। इस साल कोरोना संकट के चलते दिसंबर वाला शिविर जनवरी में लगाया गया है। यह रक्त थैलीसीमिया पीडि़तों की मदद के लिए दिया जाएगा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव गोपाल माहेश्वरी और अनिल ओक के विशेष आतिथ्य में हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review