मौसम: फिर बढऩे लगा तापमान

उज्जैन। हवा की गति थमने और तेज धूप निकलने के बाद फिर तापमान में वृद्धि होने लगी है। इससे ठंड से थोड़ी राहत है। मकर संक्रांति से कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू हो सकता है। मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा और धूप में भी तेजी रही।

Advertisement
इससे दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री हो गया। इसमें पांच दिनों में ही आठ डिग्री की वृद्धि हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की वृद्धि हुई और यह 7 से 8 डिग्री पर पहुंच गया। हवा की गति भी शून्य रही और आद्र्रता का प्रतिशत सुबह में 87 और शाम को 37 प्रतिशत रहा।
Advertisement









