Popup Image
Advertisement

‘रेट’ डिसाइड नहीं, नैवेद्य लोक का टेंडर अटका

रेट डिसाइड कर जल्द जारी किए जाएंगे टेंडर, 18 करोड़ से इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर बना है फूड झोन

Advertisement

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में सी-21 मॉल के करीब उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा 18 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए फूड झोन नैवेद्य लोक का टेंडर अब तक जारी नहीं हो सका है। यहां बनी दुकानों के रेट डिसाइड नहीं होने से यह स्थिति बनी है। जल्द ही रेट डिसाइड कर टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

दरअसल, शहरवासियों और देशभर से यहां आने वाले पर्यटकों को एक ही जगह पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद मिल सके, इसके लिए यूडीए द्वारा सी-21 मॉल के समीप बड़ा फूड झोन ‘नैवेद्य लोक’ बनाया है। इंदौर के ‘छप्पन’ की तर्ज पर इसमें 34 दुकानें हैं। शहर का यह पहला फूड झोन है। व्यापार-व्यवसाय का मौका तो मिलेगा ही लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। यह नो व्हीकल झोन है जिसमें वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है। इसके आसपास पार्किंग है। बच्चों एवं महिलाओं के बैठने के लिए व्यवस्था के साथ ओपन स्पेस भी है। इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर ही इसका संचालन किया जाएगा।

Advertisement

सीएम ने किया था लोकार्पण
19 मार्च को गुड़ीपड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर उज्जैन प्रवास के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया था। इस दिन से लेकर कुल चार दिनों के लिए यहां नि:शुल्क स्टॉल लगाने की छूट दी गई थी जिससे शाम होते ही यह जगह लोगों की चहलकदमी से गुलजार हो गई थी। लोगों को अब इसके शुरू होने का इंतजार है।

एक जगह मिलेगी खानपान की सामग्री
नानाखेड़ा क्षेत्र अब पूर्ण रूप से व्यवसायिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है। इसमें फूड झोन का निर्माण होने से शहरवासियों के अलावा देशभर से आने वाले लोगों को एक ही जगह पर कई तरह की खाने-पीने की सामग्री मिल सकेगी। यहां शुद्ध और सात्विक व्यंजन मिलने से पर्यटकों के मन में शहर की छवि भी अच्छी बनेगी।

Advertisement

पांच कैटेगरी में दुकानें
यहां बनी दुकानें जगह के मुताबिक पांच कैटेगरी में बनाई गई हैं। जिनका साइज 62 वर्गफीट, 90, 92, 100, 120 और 180 वर्गफीट है। इस तरह पांच कैटेगरी में शॉप्स बनी हैं। यहां पहले शराब दुकान संचालित की जाती थी और नगर निगम का सुलभ शौचालय भी था जिसे तोड़कर नया बनाकर दिया है।

नैवेद्य लोक की खासियत पर एक नजर

निर्माण लागत 18 करोड़ रुपए

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ओपन थियेटर (स्टेज)

साउंड सिस्टम

सीसीटीवी कैमरे से लैस, सर्वर रूम

 नए सेंसर उपकरण के साथ प्रसाधन कक्ष

आपातकालीन बिजली व्यवस्था के लिए डीजी सेट

पार्किंग

अंडरग्राउंड बिजली व अंडरग्राउंड सीवरेज व्यवस्था

लैंड स्केपिंग और थीम बेस्ड फ्लोरिंग

दुकानों के आगे हिंदी और इंग्लिश में नंबरिंग ताकि पढऩे में आसानी

चप्पे-चप्पे पर कैमरे हिंदी-अंग्रेजी में नंबर
नैवेद्य लोक में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि कैद हो सके। इसके अलावा म्यूजिक के लिए स्पीकर भी लगाए हैं। बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ शेड्स भी बनाए गए हैं ताकि धूप और बारिश भी बाधा नहीं बन सके। यहां एलईडी भी लगाई जाएगी।

इनका कहना
रेट डिसाइड नहीं हुए इसलिए टेंडर जारी नहीं किया गया। जल्द ही डिसाइड कर टेंडर जारी किए जाएंगे।
– प्रशांत साठे पीआरओ, यूडीए

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें