Advertisement

रैप सॉन्ग में महादेव का नाम महाकाल मंदिर के पुजारियों ने जताई आपत्ति

उज्जैन। कुछ दिनों पूर्व रिलीज रैप सॉन्ग ‘गलत करम करे…’ पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी और पुजारी महासंघ ने आपत्ति लेकर सॉन्ग को प्रतिबंधित करने की मांग की है। 3 मिनट के रैप सॉन्ग में कई आपत्तिजनक शब्दों हैं। इन शब्दों बीच महादेव का नाम भी लिया है।

Advertisement

अभा पुजारी महासंघ पुजारी महासंघ के महासचिव व महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा है कि बार-बार हिंदू धर्म के ऊपर अश्लील गाने और फिल्म की बातें सामने आती हैं।

देवी-देवताओ के नाम पर फिल्म और गाने में अश्लीलता दिखाई जा रही है। अश्लील गाना लिखने वाला राइटर और सिंगर माफी मांगें। गाने से महादेव का नाम हटाएं। अन्यथा इसके खिलाफ विरोध -प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement

पुजारी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते हैं कि इसके लिए कानून बनाएं। सनातन धर्म के साथ फिल्म और गानों में अश्लीलता दिखाने वालों को सजा मिल सके।

बता दें कि यूट्यूब पर ‘गलत काम करे…’ सॉन्ग 10 नवंबर को रिलीज हुआ है। गाने में जमकर आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया हैं। बैकग्राउंड में त्रिशूल, डमरू और रुद्राक्ष की माला है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें