Advertisement

विद्युत कंपनी के सहायक यंत्री की धनतेरस बिगड़ी, रिश्वत लेते गिरफ्तार

उज्जैन। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री की धनतेरस बिगड़ गई है। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने उसे कर्मचारी का तबादला करने के काम से 3000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Advertisement

लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मक्सी रोड के सहायक यंत्री प्राणेश कुमार द्वारा अरुण चौहान से उसका स्थानांतरण विद्युत विभाग के मोहनपुरा ग्रिड से चंदू खेड़ी ग्रिड पर करने के एवज रिश्वत मांगी गई थी।

सौदा 7000 में तय हुआ था। प्रथम किस्त के रुप में 3000 देना तय किया गया था। इसके बाद फरियादी अरुण में लोकायुक्त को इसकी शिकायत की। इस आधार पर शनिवार को जब अरुण चौहान सहायक यंत्री को रिश्वत देने पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे 3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें