Advertisement

विश्वकर्मा पूजन दिवस पर निकली वाहन रैली

भगवा ध्वज फहराया, विश्वकर्मा मंदिर में हुई महाआरती

Advertisement

उज्जैन। विश्वकर्मा पूजन दिवस पर पांचाल समाज द्वारा युवा मंच के तत्वाधान पीपलीनाका चौराहा से वाहन रैली का आयोजन किया। इससे स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। मंच पर संत विनीत गिरी, विधायक पारस जैन, सोनू गेहलोत, महंत राजेंद्र भारती, समाज अध्यक्ष रमेशजी, महिला मंडल अध्यक्ष विद्याजी, संरक्षक गोरधनलाल, पूर्व अध्यक्ष अशोकजी एवं युवा मंच अध्यक्ष विशाल पांचाल उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा भगवा ध्वज फहराया गया । वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए धर्मशाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। मंदिर में महाआरती की गई एवं प्रसादी वितरण किया। संचालन सचिव अरुण पांचाल ने किया। आभार सूरज ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें