Advertisement

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में खेली हल्दी से होली, रात्रि में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ

हमारा शरीर मथुरा, हृदय गोकुल बनेगा तभी होगा नंदोत्सव

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: नंद उत्सव की तैयारी करना पड़ती है। हमारा शरीर मथुरा बन जाए, हृदय गोकुल बन जाए तब श्रीकृष्ण प्रकट होते हैं। हम तीर्थ यात्रा करें वह ठीक है लेकिन हमारा शरीर तीर्थ जैसा बन जाए तब भगवान प्रकट होते हैं।

Advertisement

उक्त विचार मंगलनाथ मार्ग पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पं. अर्जुन गौतम ने व्यक्त किए। कथा के दौरान रात्रि में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें गायक पीयूष भावसार द्वारा खाटू श्याम के भजन प्रस्तुत किए गए। कथा में गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, मत्स्य अवतार, राम जन्म एवं प्रसंगानुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हल्दी से होली खेली गई। व्यासपीठ का पूजन अनिल अग्रवाल, रामबाबू गोयल, जयकिशन अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ने किया। कथा में आज शनिवार को गोवर्धन पूजा के साथ छप्पन भोग का नैवेद्य समर्पित किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें