Advertisement

सनसनीखेज वारदात…पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम समेत छह लोगों की हत्या

अक्षरविश्व न्यूज . देवरिया:उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष का दहलाने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या की खबर आ रही है। धारदार हथियार से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हां टोला गांव का मामला बताया जा रहा है। सनसनीखेज वारदात से देवरिया दहल उठा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के दौरान तीन लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिले में सोमवार की सुबह बड़ी घटी है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। सुबह के समय में घर के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने आए और हमलावरों का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भी मारे जाने की सूचना है। साथ ही, इस घटना के दौरान गोली मारने की भी सूचना आई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review