Advertisement

सोहेल को होटल में युवती के साथ पकड़ा, पुलिस के साथ पहुंचे हिंदूवादी कार्यकर्ता

युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा, परिजनों का इंतजार, युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisement

युवती को गर्लफ्रेंड बताया, बोला- घरवालों को पता है वह मेरे साथ आई

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र की एक होटल में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब मुस्लिम युवक को एक युवती के साथ हिंदूवादी संगठन ने पकड़ लिया। दोनों रायपुर के रहने वाले हैं और उज्जैन दर्शन के लिए आए थे। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले गए। युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा है और उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। शनिवार सुबह तक वह उज्जैन नहीं पहुंचे थे।

Advertisement

दरअसल, नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कालापत्थर स्थित होटल नैनस पैलेस में मुस्लिम युवक के साथ युवती के रुके होने की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और होटल रजिस्टर की जांच की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर कमरे के बाहर युवक से भी चर्चा की।

युवक की पहचान सोहेल शेख पिता सम्मी शेख निवासी मोतीनगर (रायपुर) के रूप में हुई, जबकि युवती भी रायपुर की ही रहने वाली है। उसने बताया कि युवती उसकी गर्लफ्रेंड है और उसके घरवालों को पता है कि वह मेरे साथ घूमने आई है। इसके बाद पुलिसकर्मी सोहेल शेख को अपने साथ ले गए।

Advertisement

संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक-युवती को पहले शहर के करीब चार होटलों में कमरा नहीं मिला। इसके बाद नैनस पैलेस ने पर्याप्त जानकारी और दस्तावेजों की जांच किए बिना करीब 5 हजार रुपए लेकर उन्हें कमरा उपलब्ध करवाया जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने होटल पर भी कार्रवाई की मांग की। नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि युवक पर १५१ के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। पुलिस को उसके परिजनों का इंतजार है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें