हिंदी दिवस पर हुई हस्ताक्षर प्रतियोगिता

उज्जैन। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी हस्ताक्षर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लगभग 150 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। आयुषी जीनवाल प्रथम, लखन नागर द्वितीय तथा श्रुति परमार तृतीय स्थान पर रहे। अध्यक्ष डॉ. शशि जोशी ने प्रेमचंद के साहित्य में बाल मनोविज्ञान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा मुंशी प्रेमचंद बाल मन के पारखी हैं। हामिद, नूरे, मोहसिन, महमूद ईदगाह कहानी के पात्र इसके अच्छे उदाहरण हैं। संक्षिप्ताक्षर को लेकर लिखी गई काका हाथरसी की हास्य प्रधान रचना का पाठ भी किया गया। प्राचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज ने भाषा में शुद्धता के महत्व को समझाया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया।

Advertisement
Advertisement









