Advertisement

अंगारेश्वर के भक्त, विकास प्राधिकरण जमीन से जुड़ी संस्था, इसलिए आज संभालेगा संचालक मंडल पद

बीएसएनएल दफ्तर के सामने बन रहा मंच, पदभार के बाद यूडीए परिसर में होगा स्वरुचि भोज

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष डॉ. रवींद्र सोलंकी (रवि) मंगलवार शाम ४.३० बजे शुभ मुहूर्त में पदभार संभालेंगे। उनके साथ उपाध्यक्ष मुकेश यादव, रवि वर्मा, संचालक विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा रामागुरु, सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया भी पद ग्रहण करेंगे।

उज्जैन विकास प्राधिकरण जमीन का कारोबार करने वाली संस्था है और भूमि के देव मंगल माने गए हैं, इसलिए मंगलवार को पदभार ग्रहण समारोह रखा गया है। अंगारेश्वर मंदिर के पुजारी प. मनीष उपाध्याय बताते हैं कि द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन भूमि संबंधी मसलों के लिए उपयुक्त माना जाता है। आज वैशाख मास की द्वादशी तिथि और दिन मंगलवार है। शाम ४.३० शुभ मुहूर्त भी है। चूंकि डॉ. रवींद्र सेालंकी अंगारेश्वर के परम भक्त हैं, ऐसे में उन्होंने पदभार के लिए यह दिन चुना है।

Advertisement

इधर उज्जैन विकास प्राधिकरण ने पदभार ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की है। प्राधिकरण कार्यालय के सामने की सड़क को बंद कर मंच बनाया गया है। यहीं संचालक मंडल पदभार संभालेगा। पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों के लिए भोजन भी रखा गया है। विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन में इसकी तैयारी सोमवार रात से ही शुरू हो गई थी। माना जा रहा है कि एक हजार से ज्यादा लोग पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उज्जैन विकास प्राधिकरण में यह दूसरी बार होगा, जब किसी अध्यक्ष या संचालक मंडल के पदभार ग्रहण समारोह में भोजन भी रखा गया है। इससे पहले श्याम बंसल के उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनने पर भोजन रखा गया था।

फिर शहर के खाते में लौटा यूडीए अध्यक्ष का पद

Advertisement

ढाई साल बाद यूडीए अध्यक्ष की कुर्सी पर डॉ. रवि सोलंकी बैठेंगे।

करीब ढाई साल बाद एक बार फिर यूडीए अध्यक्ष का पद नगर भाजपा के खाते में लौट आया है। पूर्व अध्यक्ष श्याम बंसल ग्रामीण क्षेत्र से आते थे। भाजपा में इस बात की चर्चा भी रही कि एक बार फिर यूडीए अध्यक्ष पद शहर भाजपा में लौट आया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें