सीएम ने जारी लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.27 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है।सीएम डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

Advertisement
लाड़ली बहना योजना एमपी की महिलाओं के लिए चलाई जा रही बड़ी योजनाओं में से एक है, इसे पिछली शिवराज सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू किया गया था, पहले 1000 रुपए दिए जाते है लेकिन अब 1250 रु महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
Advertisement









