Advertisement

आज से प्रारंभ होगा नानाखेड़ा स्टेडियम पर गरबा महोत्सव

उज्जैन। आज से नानाखेड़ा स्टेडियम में डांडिया 2022 का आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। सेवा ही संकल्प सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित इस गरबा महोत्सव में गरबा करनेवाली युवतियों को प्रतिदिन फ्री गिफ्ट, आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। वहीं बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट मेकअप, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट गल्र्स, बेस्ट बाय, बेस्ट बेबी, बेस्ट फैमिली, बेस्ट गरबा क्वीन जैसे आकर्षक उपहार भी प्रतिदिन प्रदान किये जाएंगे। मीडिया प्रभारी आशीष जैन ने बताया कि डांडिया 2022 का आयोजन आज 26 सितंबर से नानाखेड़ा स्टेडियम में प्रारंभ होने जा रहा है जो 4 अक्टूबर तक नानाखेड़ा स्टेडियम में होगा। प्रतिदिन यहां रात 8 से रात्रि 11 बजे तक गरबा होगा।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें