Advertisement

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

उज्जैन। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप व्यास ने नई कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई। नई कार्यकारिणी में डॉ. विजय अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. हर्ष मंगल, डॉ. अर्चना माहेश्वरी उपाध्यक्ष, डॉ. तपन शर्मा सचिव, डॉ. जय शर्मा, डॉ. अतुल शर्मा सहसचिव, डॉ. सम्राट घोष ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।

Advertisement

निवृत्तमान अध्यक्ष डॉ. कात्यायन मिश्र एवं उनकी टीम के सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भव्य आईएमए हाउस बनाने की योजना पर बल दिया। वैज्ञानिक सत्र में अपोलो हॉस्पिटल इंदौर से डॉ. रोशन राव एवं डॉ. सरिता राव ने व्याख्यान दिए। पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. महावीर खंडेलवाल, डॉ. राजेन्द्र बंसल, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. चिराग देसाई, डॉ. मयंक पंचोली, डॉ. महेन्द्र पाटीदार आदि मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें