इंदौर:अंधा कत्ल… गला घोंटकर घाटी में फेंका शव

इंदौर –मानपुर के नंदलाई घाटी में आज सुबह एक युवक की लाश मिली है। उसके गले में फंदा कसा हुआ है। आशंका है कि हत्या कर उसका शव फेंका गया है । फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है ।मानपुर थाना प्रभारी हितेंद्र राठौर के अनुसार आज सुबह सूचना मिली थी कि नंदलाई घाटी के पास एक युवक का शव मिला है । टीम मौके पर पहुंची युवक ने टी-शर्ट और बरमूडा पहना हुआ है ॥ उसके गले पर फंदा कसा हुआ था । युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। उसके पास से उसकी पहचान की कोई चीज नहीं मिल पाई है । पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है। जिस तरह से गले में रुमाल कसा हुआ मिला है उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है ।फिलहाल मामले में जांच जारी है
Advertisement









