इंदौर: तीसरी मंजिल से कूदा युवक, कठघरे में पुलिस

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ताप्ती परिसर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राज (23) पिता मनोज मकवाना के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि गर्मी लगने के कारण वह रात में अपनी मल्टी के नीचे टहल रहा था। चौकीदार ने उससे देर रात घूमने की वजह पूछी। इसी दौरान वहां पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने राज को रोककर पूछताछ की और उसे थप्पड़ भी मारे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
परिवार का आरोप है कि इसके बाद राज घबरा गया और पकड़े जाने के डर से मल्टी की पांचवीं मंजिल पर पहुंचकर नीचे कूद गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि राज मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उसका इलाज चल रहा था। परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।









