Advertisement

इंदौर में सभी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे ,आदेश जारी

इंदौर में बंद सभी पेट्रोल पंप अब खुलेंगे। सुबह 7 से रात 11 बजे तक खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले शहर में 20 और फिर 16 पेट्रोल पंपों को खोलने का आदेश जारी किए गए थे। इसके चलते कई पंपों पर भीड़ जमा होने लगी थी और संक्रमण फैलने का डर फैल गया। इसके बाद रविवार से शहर के सभी पंपों को अनुमति दे दी है।

 

Advertisement

शहर में हालांकि सडक़ों पर आवागमन इसलिए जारी है क्योंकि बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन सुबह से रात तक बेड, ऑक्सीजन , इंजेक्शन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जुगाड़ में भागते फिरते हैं। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने रविवार को एक आदेश जारी कर सभी पंपों को भी छूट दे दी। सभी पंप सुबह 7 से रात 11 तक खुले रहेंगे ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें