Popup Image

शादी से इंकार किया, फोटो वायरल करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग… 38 वर्षीय महिला को जाल में फंसाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का गंदा खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। निरंजनपुर के पिंक सिटी क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर फंसाने के बाद प्रताडि़त करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लसूडिय़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवास निवासी सिरफिरे आरोपी योगेश राजपूत को हिरासत में ले लिया है।

पीडि़ता पिछले तीन साल से पति से अलग रह रही है। इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद हाटपिपल्या (बागली, देवास) निवासी योगेश राजपूत ने उसे शादी का प्रपोजल दिया। सजातीय समझकर पीडि़ता ने सहमति दे दी, लेकिन जल्द ही योगेश की नशे की लत और खराब चाल-चलन का सच सामने आ गया। इसके बाद महिला ने शादी से दो-टूक इंकार कर दिया।

Advertisement

शादी का दबाव, बात नहीं बनी, एडिटेड फोटो का डर

ना सुनते ही योगेश बौखला गया और फोन पर लगातार गालियां देकर शादी का दबाव बनाने लगा। जब बात नहीं बनी तो उसने पीडि़ता के फोटो-वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने और जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीडि़ता थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें