Popup Image
Advertisement

शादी से इनकार पड़ा भारी! युवती पर फेंका अज्ञात तरल पदार्थ

इंदौर। साकेत नगर में युवती पर अज्ञात तरल पदार्थ फेंकने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी राज उर्फ मनोज पाल युवती को पहले से जानता था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

Advertisement

बातचीत बंद होने के बाद वारदात का आरोप

पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी के बीच पहले बातचीत होती थी। बाद में युवती ने बातचीत बंद कर दी और शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर राज ने वारदात की साजिश रची।

Advertisement

पुलिस ने मामले में राज उर्फ मनोज पाल और उसके साथी अभिषेक डमरू को गिरफ्तार किया है।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Advertisement

पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

अज्ञात तरल पदार्थ की फोरेंसिक जांच

पुलिस ने युवती पर फेंके गए अज्ञात तरल पदार्थ को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि तरल पदार्थ में कौन सा रसायन था। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें