Popup Image
Advertisement

इंदौर में सीमेंट व्यापारी की लाश मिली

हातोद थाना क्षेत्र के बुडानिया रोड पर शनिवार देर रात सीमेंट व्यापारी का शव मिला। पहले लोगाें को लगा कि उसकी सड़क हादसे में मौत हुई है। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिर पर गोली लगी है और पास में ही पिस्टल पड़ी है। पुलिस को बुलाया गया। परिजनों का कहना है कि व्यापारी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

गौतमपुरा निवासी हरिसिंह राठौर सीमेंट के कारोबारी थे। वह पैसे के लेनदेन के चलते गौतमपुरा से इंदौर आए थे। देर रात उनकी लाश सड़क किनारे मिली। राहगीरों ने इसकी जानकारी परिवार को दी। परिजन जब शव के पास गए तो सिर से खून निकल रहा था। उन्हें गोली लगी हुई थी और पिस्टल पास में ही पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी प्रशांत चौबे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए MY अस्पताल भिजवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि व्यापारी ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि व्यापारी की हत्या की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें