इंदौर में 15 दिन में एक और गुंडे की हत्या

इंदौर में 15 दिन में एक और गुंडे की चाकू मार हत्या कर दी गई। यह वारदात द्वारकापुरी इलाके में रविवार रात एक पार्टी सेलिब्रेशन के दौरान हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
गैंगवार में हत्या की आशंका है, पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं। बता दें कि 15 दिन पहले एराेड्रम इलाके में भी गैंगवार में एक गुंडे की हत्या हुई थी।
द्वारकापुरी इलाके में सुनील राजू चौहान (20) की हत्या की गई है। पुलिस हत्या के आरोप में आस्था पैलेस में रहने वाले हर्ष गोयल, उसके साथियों और एक युवती का नाम आ रहा है। सोमवार शाम को पुलिस ने हर्ष को हिरासत में ले लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
Advertisement









