Advertisement

इंदौर से रामेश्वरम की सीधी ट्रेन की मांग

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की सांसद रही सुमित्रा महाजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इंदौर से रामेश्वरम के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने की मांग की है।

 

Advertisement

उनका कहना है कि अगर यह ट्रेन चालू हो जाती है, तो लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा जब महू सनावद परियोजना पूरी हो जाएगी तो इसमें ओंकारेश्वर भी जुड़ जाएगा, जिससे सीधे यह ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग कवर कर लेगी।

पूर्व सासंद ने अपने पत्र में लिखा है कि आप आठ अक्टूबर को उज्जैन आ रहे हैं। यहां पर महाकाल मंदिर के नवीन कोरिडोर का शुभांरभ करेंगे। मैं आपसे निवेदन करती हूं कि इस दिन इंदौर से रामेश्वरम की सीधी ट्रेन को चलाने की अनुमति दें। यह ट्रेन इंदौर से उज्जैन, भोपाल, नागपुर, तिरुपति होते हुए रामेश्वरम तक चले। वापसी में भी इसी रुट से यह ट्रेन आ जाए। इससे लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी।

Advertisement

महाजन ने कहा कि मैं जब लोकसभा अध्यक्ष और सांसद रही मैंने इस ट्रेन को चलाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन ट्रेन चालू नहीं हुई है, इसलिए अब इस ट्रेन को शुरू किया जाए।

इंदौर से काशी महाकाल एक्सप्रेस भी चलती है, जो दो ज्योतिर्लिंग को जोड़ती है। जब महू सनावद परियोजना पूरी हो जाएगी तो इसमें ओंकारेश्वर भी जुड़ जाएगा। इस तरह से इंदौर से कई ज्योतिर्लिंग के लिए सीधी ट्रेन सुविधा हो जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें