Advertisement

ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर हमला…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का सातवां दिन

हर मिसाइल में 20 क्लस्टर बम थे…

Advertisement

तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इन मिसाइलों में क्लस्टर बम लगे थे। इजराइली सेना ने बताया कि जब ऐसी मिसाइल जमीन की ओर आती है तो उसका वारहेड हवा में ही खुल जाता है और करीब 20 छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिर जाते हैं। हर बम में लगभग 2.5 किलो विस्फोटक होता है और ये करीब 8 किलोमीटर के इलाके में फैल सकते हैं। ये छोटे बम सीधे जमीन पर गिरते हैं और टकराते ही फट जाते हैं। इससे एक बड़े इलाके को खतरा हो सकता है, हालांकि हर छोटे बम का धमाका सामान्य बैलिस्टिक मिसाइल जितना ताकतवर नहीं होता।

अब तक क्या-क्या…

Advertisement

ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया।

अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1230 लोगों की मौत।

ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने।

ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हुई।

इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए।

ट्रम्प बोले- ईरान मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है और बिना अमेरिका की भागीदारी के ऐसा करना वक्त की बर्बादी होगी। एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान अगर अमेरिका को शामिल किए बिना नया सुप्रीम लीडर चुनता है तो इसका कोई मतलब नहीं होगा। खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को संभावित लीडर माना जा रहा है।

भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया

भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं।

Related Articles

Write a review