उज्जैन:कमरे का दरवाजा लगाकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या

दुर्गा कॉलोनी में कमरे का दरवाजा लगाकर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

पत्नी के मुंह में से निकल रहा था झाग
उज्जैन। दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले दंपत्ति ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने बेटे को फांसी पर लटके देखा तो बहू का शव पलंग पर पड़ा था। चिमनगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। विनोद पिता मोहनलाल सोलंकी (29 वर्ष) निवासी दुर्गा कॉलोनी गैरेज पर काम करता था। सुबह परिजन उसे दूसरी मंजिल स्थित कमरे में जगाने पहुंचे तो देखा कि विनोद फांसी पर लटका था। उसकी पत्नी शिवानी (25 वर्ष) का शव पलंग पर पड़ा था। शिवानी के मुंह से झाग निकले थे। परिजनों ने विनोद का शव फंदे से उतारकर चिमनगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि संभवत: शिवानी ने जहरीला पदार्थ खाया है जबकि विनोद की फांसी लगाने से मृत्यु हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। बताया जाता है कि विनोद की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। विनोद के पिता एमपीईबी से रिटायर्ड हैं वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।









