उज्जैन:वीडी मार्केट के कपड़ा व्यापारी के परिवार में तीसरी मौत

उज्जैन। वीडी मार्केट में रहने वाले कपड़ा व्यापारी का परिवार पिछले माह कोरोना की चपेट में आ गया था। इस बीच परिवार के दो लोगों की मृत्यु हो गई थी और अब तीसरे सदस्य का आज निधन हो गया। वीडी क्लॉथ मार्केट में रहने वाले कपड़ा व्यापारी कांसल परिवार पिछले माह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था। इस दौरान परिवार के अर्पित कांसल और उनके पिता राजेश कांसल की मृत्यु हो गई। कांसल परिवार अभी सदमे से उबरा भी नहीं था कि श्रीमती अनिता कांसल का भी आज निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के बीच एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु से वीडी मार्केट और समाजजनों में शोक व्याप्त हो गया।

Advertisement
Advertisement









