Advertisement

उज्जैन : परिजनों ने शराब पीने से रोका, युवक ने फांसी लगा ली

उज्जैन। मुल्लापुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महाकाल पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। अनिल पिता मनोहर बैरागी 23 वर्ष निवासी मुल्लापुरा ड्रायवर का काम करता था और शराब पीने का आदी था। उसके परिजनों ने शराब पीने से मना किया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर अनिल ने स्कार्फ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर प्रायवेट अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित किया और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें