Advertisement

उज्जैन : बैंक मैनेजर का बेटा सायकल चोरी करते पकड़ाया

Advertisement

उज्जैन। अलकापुरी में रहने वाले बैंक मैनेजर के मंदबुद्धि बेटे को माधव नगर पुलिस ने सायकल चोरी के मामले में गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 7 सायकलें बरामद की हैं। खास बात यह कि सभी सायकलें एक ही क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस ने बताया कि आदित्य झा पिता हेमंत झा निवासी अलकापुरी सेठी नगर व आसपास के क्षेत्र में लगातार सायकल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Advertisement

आदित्य सायकल चोरी करने के बाद आगर रोड़ क्षेत्र में रहने वाले युवक को 500 से 800 रुपये में बेच देता था। पुलिस ने आगर रोड़ क्षेत्र में रहने वाले युवक से चोरी की 7 सायकलें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि सेठी नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों द्वारा थाने में सायकल चोरी की शिकायतें की जा रही थी। उसी आधार पर सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर आदित्य की जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने वारदातें कबूलते हुए जिसे चोरी की सायकल बेची उसका भी नाम पता बता दिया। चोरी की सायकलें खरीदने वाले बदमाश से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें