उज्जैन में सबसे सर्द रात, पारा पहुंचा 9.8 पर

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होते ही ठंड़ ने अपने तेवर दिखा दिए। दिन-रात के तापमान में खासी गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान तो ऐसा कम हुआ की शुक्रवार-शनिवार की रात सीजन की सबसे कम सबसे सर्द रात हो गई।

न्यूनतम पारा सीजन में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया , शुक्रवार-शनिवार रात को यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार अधिकत्तम तापमान 20.4 डिग्री रहा। हवा 4 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से बर्फीली हवा चलती रही। जिससे दिन में कंपकंपा देने वाली सर्दी महसूस होती रही।
बर्फीली हवा के असर से पिछले पांच दिनों के भीतर दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस कम हो चुका है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री पर पहुंच गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस था, जो की शुक्रवार शनिवार की रात 9.8 डिग्री पर पहुंच गया है।
दिन न्यूनतम
16 दिसंबर 14.0 डिग्री
17 दिसंबर 15.0 डिग्री
18 दिसंबर 10.0 डिग्री
19 दिसंबर 11.8 डिग्री
20 दिसंबर 10.0 डिग्री
21 दिसंबर 11.5 डिग्री
22 दिसंबर 13.2 डिग्री
23 दिसंबर 09.8 डिग्री









