Popup Image
Advertisement

उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : सीएम डॉ. यादव

आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ के स्थानीय भगोरिया पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Advertisement

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फाल्गुन मास के रंगों, मांदल की थाप और जीवन-प्रेम की उमंग से सराबोर भगोरिया पर्व जनजातीय संस्कृति, सामाजिक स्नेह और परंपरागत जीवन मूल्यों का जीवंत उत्सव है। इसको प्रत्यक्ष रूप से भगोरिया पर्व में शामिल होकर जिया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अलीराजपुर के उदयगढ़ भगोरिया पर्व स्थल पर पारंपरिक लोकधुनों, नृत्य और उल्लासपूर्ण वातावरण ने सम्पूर्ण क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। मुख्यमंत्री उदयगढ़ के स्थानीय भगोरिया पर्व में शामिल होने पहुंचे ।

पूर्व विधायक के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के निवास स्थल पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने रावत के परिजनों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री पूर्व विधायक के गृह निवास पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनका तिलक लगाकर पुष्प-गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने रावत के परिजनों से उपचार की जानकारी ली। उनके पुत्र विशाल रावत व परिजनों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें