एआई समिट में दुनिया के लोग जुटे: मोदी

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में एआई समिट, ऑर्गन डोनेशन, होली और रमजान की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल एआई इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। उन्होंने कहा कि समिट में मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
एआई की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढऩे लायक टेक्स्ट में बदला गया। भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है। पीएम ने कहा कि भारत ने अपने 3 मॉडल भी पेश किए। ये एआई की सबसे बड़ी समिट रही है। मैं इसकी सभी को बधाई देता हूं। मोदी ने रमजान और होली को लेकर भी शुभकामनाएं दीं।









