Advertisement

एक्टर आयुष्मान खुराना ने भगवान महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन। फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना शुक्रवार रात को महाकाल मंदिर पहुंचे। आयुष्मान ने नंदी हाल और चांदी गेट से दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे रात को ही इंदौर के लिए रवाना हो गए।देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंच रहे है।

Advertisement

इसमें बड़ी संख्या में वीआईपी और सेलिब्रिटी भी शामिल है। इसी क्रम में प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना महाकाल मंदिर में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दर्शन के लिए पहुंचे।

वे करीब 15 मिनट तक नंदी हाल में रहे। वे महाकाल मंदिर में अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होना चाहते थे, लेकिन वे रात को ही इंदौर के लिए रवाना हो गए। दरअसल आयुष्मान एक फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर पहुंचे है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें