Advertisement

एक्टर गोविंदा हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर में एक बार फिर से तेजी से केस बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में कई बॉलिवुड सेलेब्रिटीज़ आ चुकी है अब ऐक्टर गोविंदा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Advertisement

 गोविंदा ने खुद को होम क्वॉरंटीन कर लिया है। इससे पहले अक्षय कुमार ने रविवार को जानकारी दी थी वह कोरोना पॉजिटिव हैं।गोविंदा के प्रवक्ता ने बताया है कि गोविंदा की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उनमें हल्के लक्षण हैं उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। वहीं, गोव‍िंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने ऐक्टर के संपर्क कमें आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रव‍िवार सुबह गोव‍िंदा ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई है। वहीं, गोव‍िंदा के घर के अन्य सदस्य कोरोना निगेट‍िव हैं।

Advertisement

बॉलिवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, मिलिंद सोमन, आमिर खान, आर माधवन, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, रमेश तौरानी, बप्पी लाहिरी और सतीश कौशिक सहित तमाम सिलेब्स कोरोना वायरस का शिकार बन चुके हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन और उनका परिवार, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें