कमल नाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात, मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी

By AV NEWS

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास 10 जनपथ पहुंचे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान वहां मौजूद रहीं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में कमल नाथ को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कमल नाथ गांधी परिवार के काफी करीबी हैं और पहले भी पार्टी में काफी बड़े पदों पर रहे हैं। हाल में वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी। अहमद पटेल के निधन के बाद कमल नाथ पार्टी के कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में शामिल रहे। पिछले कुछ दिनों से लगातार वे दिल्ली में ही थे।

Share This Article