Advertisement

कूनो नेशनल पार्क में दो मादा चीते खुले जंगल में छोड़े, सीएम मोहन यादव ने किया रिलीज

श्योपुर स्थित Kuno National Park में सोमवार सुबह बड़ा वन्यजीव क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. Mohan Yadav ने बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों में से दो मादा चीता CCD-2 और CCD-3 को खुले जंगल में रिलीज किया।मुख्यमंत्री ने जैसे ही पिंजरे का दरवाजा खोला, दोनों चीते तेज रफ्तार से जंगल की ओर भाग गए। इस दृश्य को देखकर मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि उत्साहित हो उठे।

Advertisement

सीएम रविवार शाम को ही हेलीकॉप्टर से कूनो पहुंचे थे और वहीं रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उन्होंने कूनो नदी के पास बने रिलीज साइट पर पहुंचकर चीतों को स्वतंत्र किया।इस दौरान प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कूनो में बने वाइल्डलाइफ वेटरनरी अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वन्यजीवों के उपचार व प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब “चीता स्टेट” के रूप में देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में चीता पुनर्वास परियोजना, जिसे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुरू किया था, लगातार सफल हो रही है।

Advertisement

वर्तमान में कूनो और गांधी सागर क्षेत्र में कुल 57 चीते मौजूद हैं, जिनमें से अधिकतर कूनो नेशनल पार्क में हैं।रिलीज कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें