को-ऑपरेटिव का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को को-ऑपरेटिव डिपार्टमेंट के सीनियर इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
सीनियर इंस्पेक्टर का नाम प्रमोद तोमर है। DSP प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि तोमर के पास तिलक नगर गृह निर्माण सहकारी साख संस्था के एक गड़बड़ी के मामले की जांच थी। इसमें संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष और संचालक मंडल को गड़बड़ियां मिली थीं। इस पर अध्यक्ष को आरोपी बनाने से बचाने के लिए प्रदीप तोमर ने रुपयों के लिए दबाव बनाने लगा।
Advertisement









