खान सर की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

पटना, एजेंसी। फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की भी मांग की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अगले आदेश या अगली सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई न की जाए।
Advertisement
Advertisement









