Advertisement

खामेनेई की मौत, मिडिल ईस्ट संकट गहराया

ईरान बोला- अब होगा सबसे खतरनाक वार…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

हमले में उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोती सहित परिवार के 4 सदस्य मारे गए…

ईरान में 40 दिन के राजकीय शोक और 7 दिन की सार्वजनिक छुट्टी

Advertisement

तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान के मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।खामेनेई की मौत के बाद ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने दुख जताया है। उसने कहा, ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश उनका शोक मना रहा है।’ ईरानी सेना ने इजराइल और अमेरिका पर जल्द ही खतरनाक हमला करने की धमकी दी है।

अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में जानिए…

Advertisement

अयातुल्ला अली खामेनेई का जन्म 19 अप्रैल 1939 को ईरान के धार्मिक शहर मशहद में एक मौलवी परिवार में हुआ था। वे खोमैनी शाह की नीतियों के खिलाफ थे और इस्लामी शासन की वकालत करते थे। 1963 में शाह के खिलाफ भाषण देने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। धीरे-धीरे वे सरकार विरोधी आंदोलन का बड़ा चेहरा बन गए और खोमैनी के भरोसेमंद सहयोगी माने जाने लगे। 1979 में ईरान में इस्लामी क्रांति हुई और शाह की सरकार गिर गई। खोमैनी देश लौटे और नई इस्लामी सरकार बनाई। खामेनेई को क्रांतिकारी परिषद में जगह मिली और बाद में उप रक्षामंत्री बनाया गया। 1981 में तेहरान की एक मस्जिद में भाषण के दौरान खामेनेई पर बम हमला हुआ।

उसी साल एक और बम धमाके में तत्कालीन राष्ट्रपति की मौत हो गई। इसके बाद हुए चुनाव में खामेनेई भारी बहुमत से जीतकर ईरान के तीसरे राष्ट्रपति बने। 1989 में खोमैनी के निधन के बाद खामेनेई को देश का सर्वोच्च नेता यानी ‘रहबर’ बनाया गया। इसके लिए संविधान में बदलाव भी किया गया। समर्थक उन्हें इस्लामी व्यवस्था का मजबूत रक्षक मानते हैं, जबकि आलोचक उन पर सख्त और कट्टर शासन चलाने का आरोप लगाते हैं। उनकी सत्ता की चलते ही इजराइल से संघर्ष बना रहा। इजराइल खामनेई को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है, क्योंकि खामनेई को हमास, हुजी जैसे संगठनों का समर्थन था। हमास इजराइल के लिए परेशानी पैदा करता रहा है।

ईरान में 200 लोगों की मौत

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी है। ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए हमले में 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने मौत का दावा किया था

पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खामेनेई की मौत का दावा किया था। ट्रम्प ने टू्रथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई मारा गया। यह ईरान की जनता के साथ-साथ अमेरिका और दुनियाभर के देशों के लिए न्याय है। दरअसल, इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान में राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया। ईरान ने भी इजराइल पर पलटवार करते हुए जवाबी हमले किए थे।

भारत की 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं

नईदिल्ली। अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ।

इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि भारतीय दूतावास सिंधु की देखभाल कर रहा है और उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुंबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है। इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 घंटे से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी।

Related Articles

Write a review