Advertisement

दावा : अजित पवार का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया था

रिपोर्ट- विजिबिलिटी कम थी, फिर भी विमान रनवे पर उतरा

 

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बारामती प्लेन क्रैश पर 22 पेज की प्राइमरी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 28 जनवरी को मुंबई से बारामती जा रहे लियरजेट 45 एक्सआर एयरक्राफ्ट ने कम विजिबिलिटी के बावजूद रनवे पर लैंडिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक एयरक्राफ्ट पहले दायीं ओर मुड़ा, पेड़ों से टकराया और फिर जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और 4 और लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में क्रैश साइट के पास के गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि हादसे से पहले प्लेन दायीं ओर मुड़ा, पेड़ों और फिर जमीन से टकराया। इससे आग लग गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें