Popup Image
Advertisement

गर्मियों में आदिवासियों की ये देसी ड्रिंक रखेगी शरीर ठंडा, लू से भी मिलेगा बचाव

महुआ फूल से तैयार होने वाली राब बालाघाट की खास पहचान बन चुकी है। यह पारंपरिक ड्रिंक न सिर्फ टेस्ट में लाजवाब है, बल्कि हेल्थ के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

Advertisement

बालाघाट में महुआ के ताजे या सूखे फूलों का रस निकालकर इसे पकाया जाता है। गर्मी के मौसम में यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ ठंडक भी पहुंचाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसमें नेचुरल स्वीटनेस होती है, जो इसे और भी खास बनाती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो महुआ राब में नेचुरल शुगर, विटामिन्स और मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भरपूर मात्रा में मिलती हैं। यह डाइजेशन को बूस्ट करने में मदद करती है और शरीर को ताजगी व एक्टिवनेस देती है। गांवों में गर्मी और थकान से बचने के लिए इसका इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है।

Advertisement

ग्रामीण इलाकों में एक खास बात और जुड़ी है इस ड्रिंक से। प्रसव के बाद नई मांओं को रोजाना एक चम्मच राब दी जाती है ताकि उनकी बॉडी में स्ट्रेंथ आ सके। यह प्रैक्टिस आज भी कई जगहों पर फॉलो होती है।

आज की जेनरेशन के लिए भी यह पारंपरिक ड्रिंक काफी बेनिफिशियल हो सकती है। नेचुरल इंग्रेडिएंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह मार्केट में मौजूद एनर्जी ड्रिंक्स का बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें