Advertisement

गायक जुबिन नौटियाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन. विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है. यहां की भस्म आरती की चर्चा पुरे भारत में है. आए दिन यहां पर सेलिब्रिटियों का जमावड़ा लगा रहता है. आज बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल मंदिर पहुंचे.

Advertisement

जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.जुबिन ने भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल से विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और भजन गुगुनाते रहे. दर्शन करने के बाद जुबिन नौटियाल ने कहा, ‘ उनके (महाकाल के) दर्शन करते ही सब भूल जाता हूं.’

. सोमवार को ही यहां फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने भगवान महाकाल के दर्शन किए. वहीं चार दिन पहले प्रसिद्ध फिल्म एक्टर आशुतोष राणा भी भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे थे.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें