गुजरात की थीम पर तीन दिनों तक होगा म्यूजिकल काठियावाड़ी गरबा

उज्जैन। लाड़ी लोहाणा झूलेलाल महिला मंडल की वार्षिक बैठक सिंधी धर्मशाला गीता कॉलोनी में हुई। प्रचार सचिव हंसा राजवानी ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव में म्यूजिकल गरबा काठियावाड़ी गुजरात की थीम पर 30 सितंबर 1, 2 अक्टूबर को महाकाल परिसर में किया जाने का निर्णय लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
मुख्य प्रायोजक परमानंद मंगवानी, प्रांतीय अध्यक्ष गंगा मंगवानी, महासचिव वर्षा आडवाणी, संस्थापक मोहनलाल वासवानी, संयोजक दीपक राजवानी, यश टेकवानी, चांदनी तोलानी, लता रोचवानी, एंकरिंग विजय परिहार एवं कोरियोग्राफर जूली सक्सेना हैं। गरबे में कई पुरस्कार भी मंडल द्वारा दिए जाएंगे। मंडल की शहर अध्यक्ष सोनिया नाथानी, नैना मूलवानी, भावना तोलानी, राजकुमार परसवानी आदि मौजूद थे।
Advertisement









