Popup Image
Advertisement

ग्वालियर से 4 मई से बढ़ेंगी फ्लाइट्स

दिल्ली के लिए अब सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट, अकासा एयर 4 मई से भरेगी नई उड़ान

Advertisement

ग्वालियर। ग्वालियर के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। शहर की एयर कनेक्टिविटी अब और मजबूत होने जा रही है। 4
मई से अकासा एयर की नई फ्लाइट सेवा शुरू होगी, जिसके बाद ग्वालियर से दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या बढ़कर सप्ताह में 6 दिन हो जाएगी। अब तक इंडिगो की फ्लाइट्स मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित हो रही थीं। नई व्यवस्था के

तहत अकासा एयर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इससे यात्रियों को लगभग पूरे सप्ताह फ्लाइट सुविधा मिल सकेगी। दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ा फायदा होगा। टर्मिनल डायरेक्टर लोकेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, दिल्ली के लिए 6 दिन फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और अन्य शहरों के लिए कनेक्टिविटी भी आसान होगी।

Advertisement

सुबह की फ्लाइट सुविधाजनक टाइमिंग
नई फ्लाइट राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल पर सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी और 11:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह टाइमिंग खासतौर पर बिजनेस और डे-ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक मानी जा रही है।

विकास को मिलेगी रफ्तार
उड़ानों की संख्या बढऩे से ग्वालियर के आर्थिक और पर्यटन विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। बेहतर एयर कनेक्टिविटी किसी भी शहर के विकास का अहम आधार होती है, और यह पहल ग्वालियर को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाने में सहायक होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें